• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार दिवसीय उपनिषद् ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ

Upanishad Gyan yagya inaugurated at Rajasthan University - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी पीठ सभागार में चिन्मय मिशन एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित चार दिवसीय उपनिषद् ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश्वर सिंह एवं चिन्मय मिशन जयपुर अध्यक्षा ममता मानसिंगका और पीएल चतुर्वेदी सहित गणमान्य लोगो ने शिरकत की।

ज्ञान यज्ञ के मुख्य वक्ता, मुंबई के चिन्मय मिशन के वैदिक गुरुकुल आचार्य स्वामी बोधात्मानन्द ने अथर्ववेदीय "अमृतबिंदु उपनिषद्" पर प्रवचन करते हुए पूज्य स्वामीजी ने बताया कि वेदान्त का अर्थ होता है वेदों का निर्णय।

उपनिषद् शब्द से परिचय करते हुए स्वामीजी ने बताया कि इनमें गूढ़ रहस्य हैं जो हमें संसार के समस्त दुखों से निवृत्ति दिला सकते हैं। उन्होंने बताया कि संसार एवं ब्रह्मलोक की भी कोई ऐसी
वस्तु नहीं है, जो हमें सभी दुःखों से निवृत्ति दिला सके। परन्तु उपनिषदों के ज्ञान से ऐसा सम्भव है। उपनिषदों के ज्ञान से ऐसी ब्रह्माकार वृत्ति बनती है जो हमें सभी दुःखों से परे ले जा सकती है। यह कार्यक्रम 29 जून तक आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Upanishad Gyan yagya inaugurated at Rajasthan University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upanishad gyan yagya inaugurated, rajasthan university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved