जयपुर।
आनंदपाल एनकाउंटर में घायल हुए कमांडों सोहनसिंह की हालत अभी गंभीर है।
सवाई मानसिंह अस्पताल में 24 घंटे डाक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।
गोली निकालने के बाद उसकी ब्लीडिंग रूक नहीं रही है। इस बीच गृहमंत्री
गुलाबचंद कटारिया ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंच कर उसका हालचाल जाना।
डाक्टरों से उसकी इलाज के बारे में जानकारी ली। कटारिया ने डाक्टरों को
निर्देश दिए कि सोहन सिंह के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी
चाहिए। इलाज में किसी भी तरह की कोई जरूरत हो तो उसे मुहैया कराएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस
बीच गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर के बाद उसके गांव सांवराद और अन्य
जगहों पर कानून व्यवस्था बिगाङने वाले और कानून का उल्लंघन करने वाले 74
उपद्रवियों को रविवार और 27 उपद्रवियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस
ने 23 उपद्रवियों को जसवंतगढ़ सीआई इंद्राज मरोडिया पर पत्थराव कर जानलेवा
हमला करने, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और हाईवे जाम करने के
अपराध मे गिरफ्तार किया गया है।
कानून व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के
खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में आरोपियों को
बख्शा नहीं जावेगा। पुलिस पूर्ण रूप से अपराधियो के खिलाफ सख्त तैयार है।
हमेशा सत्य की जीत होती है इसके साथ ही सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने
बिगड़े बच्चों पर नियंत्रण रखें और बाद में खुद की लापरवाही का दोष पुलिस
पर मढने से बचे। जो व्यक्ति कानून का सम्मान करेगा पुलिस उसका सम्मान
करेगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 124 लोगो को गिरफ्तार किया।
कोई भी
व्यक्ति बिना कन्फर्म हुए कोई भी प्रकार का मैसेज सोसल मीडिया पर नही डाले
जिससे किसी की भी भावनाएं उग्र हो। पुलिस सोसल मीडिया और ग्रुपो पर हाई
टेक्नॉलजी से पूरी नजर रख रही है कोई भी ऐसा मेसेज, ऑडियो भेजता पाया गया
तो उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope