कोटा। नयापुरा थाना इलाके में कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर
ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चेरी में रखवाया ओर
मामले में जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक मृतक प्रज्ञा नयापुरा इलाके में लकडी के टाल के पास अपने परिजनो के साथ निवास करती थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज दोपहर को
प्रज्ञा ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिजनो के अनुसार मृतक छात्रा
प्रज्ञा जेडीबी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सामने ये भी आया है
की छात्रा स्टेट लेवल की फुटबाल खिलाडी थी। जिसने खेल में कई पुरस्कार भी
जीते थे। बताया जा रहा है की पुलिस को मृतक छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट
भी मिला हैं। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसके बारे में पुलिस ने कोई
जानकारी नहीं दी है। वहीं पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम
करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही
है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope