जयपुर। आमेर के मावठे में एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर उपस्थित रेस्क्यू टीम के जवान व्यक्ति को छलांग लगाता देखते ही तुरंत मावठे में कूद गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
छलांग लगाने वाला चेतन प्रकाश यादव (42) टोंक रोड, जय अम्बे नगर का रहने वाला है। जब जवानों ने चेतन को बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने टीम के जवानों को ही पानी में डुबोने की कोशिश की, लेकिन जवान उसे पकड़कर बाहर ले अाए।
पूछताछ में चेतन ने अपने आप को सीआईडी से बर्खास्त एएसआई बताया है। उसने पुलिस को गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठने की बात कही है। चेतन रिटायर्ड डिप्टी एसपी भगवान सिंह यादव का बेटा है।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope