• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुईटे की पुस्तक का विमोचन, धर्म और विज्ञान दो विचारधाराएं

Released book Guite, religion and science are Two ideologies - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ‘‘धर्म और विज्ञान मनुष्य द्वारा उपयोग में ली जाने वाली दो विचारधाराएं हैं और ऐसा कोई मापदंड नहीं है जिसके द्वारा इन दोनों विचारधाराओं की एक दूसरे से तुलना की जा सके। विज्ञान जहां प्रायोगिक प्रमाणों पर आधारित होता है, वहीं धर्म प्रायोगिक प्रमाणों से परे है। इन दोनों विचारधाराओं को परस्पर विरोधाभास की दृष्टि से देखना मनुष्य जाति की गलतफहमी को दर्शाता है।
यह कहना था ‘कन्फेशन्स आॅफ अ डाइंग माइंड - द ब्लाइंड फेथ आॅफ एथिज्म‘ उपन्यास के लेखक हौलीअनलाल गुइटे का। गुइटे वर्तमान में राजस्थान सरकार में सेक्रेटरी, जेडीए हैं। इस उपन्यास के औपचारिक विमोचन का आयोजन प्रभा खेतान फांउडेशन, वी केयर और होटल हिल्टन, जयपुर द्वारा किया गया।
पुस्तक का विमोचन मुख्य सचिव, राजस्थान, अशोक जैन;लेखक, हौलीअनलाल गुइटे; जेडीए आयुक्त, वैभव गालरिया; अतिरिक्त मुख्य सचिव, जेसी मोहंती, मनीषा अग्रवाल; होटल हिल्टन के महाप्रबंधक, विशाल गुप्ता और वी केयर की अध्यक्ष श्रीमती अपरा कुच्छल द्वारा किया गया। गुइटे ने आगे कहा कि वैज्ञानिक सिद्धांतों का उपयोग हम प्रकृति को नियंत्रित अथवा पुर्वानुमान करने के लिये करते हैं। पुस्तक के बारे में बताते हुए गुइटे ने साझा किया कि इस पुस्तक में कम से कम टेक्निकल जारगन शब्दों का उपयोग किया गया ताकि इसे वे लोग भी पढ़ सके जिनकी फिलासफी की पृष्ठभूमि नहीं हैं अथवा फिलासफी में रुचि नहीं है। इसके अतिरिक्त, यह विशेष रूप से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी वाले उन स्टूडेंटस के लिए काफी उपयोगी है जो तर्क के आधार पर धर्म का दार्शनिक रूप से अन्वेषण करते है।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री अशोक जैन थे, उन्होंने कहा ब्यूरोक्रेट आमतौर पर प्रशासन, राजनीति अथवा आर्थिक नीतियों पर लिखते हैं। गुइटे ने एक दार्शनिक उपन्यास लिखने का चुनौती भरा कार्य किया है।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. मोहंती ने कहा कि गुइटे की पुस्तक स्टीफन हाॅकिन्स के उपन्यास ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री आॅफ टाइम‘ के काफी करीब है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी, डाॅ. गोविन्द शर्मा जो स्वयं तीन पुस्तकों के लेखक है, ने इस गुइटे के उपन्यास लिखने की शैली की प्रशंषा की। उन्होंने कहा कि यह उपन्यास आसान भाषा में है और गहन दार्शनिक तत्वों से परिपूर्ण है।
अपने स्वागत भाषण में जेडीए आयुक्त, वैभव गालरिया ने कहा कि गुइटे एक अलग ही तरह के अधिकारी हैं जिन्होंने अपनी रुचि और जुनून को पूरा करने के लिए समय निकाला। उन्होंने पुस्तक लिखने के लिए गुइटे की सराहना की।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन वी केयर की अध्यक्ष, अपरा कुच्छल ने किया। होटल हिल्टन के महा प्रबन्धक, विशाल गुप्ता धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Released book Guite, religion and science are Two ideologies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, released book ias guite, religion and science are two ideologies in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved