जयपुर। गुलाबी नगर के पिता-पुत्र की जोड़ी नीरज भारद्वाज (48) और आदित्य भारद्वाज (16) शनिवार सुबह 10:30 बजे माउंट किलिमंजारो के शीर्ष पर पहुंच गए। किलिमंजारो अफ्रीका के तंजानिया में स्थित विश्व का सबसे ऊंचा स्टैंड-अलोन पहाड़ है। संभवत: किलिमंजारो की चोटी पर पहुंचने वाली जयपुर के पिता एवं पुत्र की यह पहली जोड़ी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नीरज भारद्वाज ने बताया कि यह उनके लिए लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। इस अनुभव को बताने के लिए उनके पास कोई शब्द नहीं हैं। उन्होंने बेहद उत्साहपूर्वक कहा कि उन्हें लगा कि वे दुनिया के शीर्ष पर हैं। अंतत: उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का सुखद परिणाम आया। उन्होंने किलिमंजारो के शीर्ष पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर का ध्वज भी फहराया। नीरज ने आगे बताया कि यह चढ़ाई उनके लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने रात्रि 12 बजे चढ़ाई शुरू की, ताकि सूर्योदय तक चोटी तक पहुंच सकें। अत्यंत ठंडे तापमान और तेज हवाएं उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हुईं। पिता-पुत्र सुबह 9:03 बजे स्टेला पॉइंट पर पहुंचे जो कि दूसरा सर्वोच्च बिंदु है। यहां से शीर्ष तक पहुंचने में उन्हें डेढ़ घंटे लगे। दोनों पिता और पुत्र 29 जून को जयपुर पहुंचेंगे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope