जयपुर। इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने देश की दोनों बड़ी पार्टियों पर
आरोप लगाया है कि वो वोट और नोट के लालच में राजस्थान के प्राकृतिक
संसाधनों के दोहन की कोशिश में है। राजनैतिक पार्टियों को चंदा मिल सके
सिर्फ इतने से लालच में पहले पूरे देश के जस्ते और शीशे का भंडार वेदांता
को सौप दिया और अब उसी को बाड़मेर के पाताल के खजाने को दोहने को दे रहे है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु ने कहा कि जिस राज्य के पास अक्षय ऊर्जा
पैदा करने की अपार संभावनाएं है उसके भूगर्भ ख़ज़ाने को राजनीतिक चंदे के लिए
खुर्द बुर्द करना गलत है। दुनिया पेट्रोलियम पर निर्भरता से बाहर निकलने
को संघर्ष कर रही है, अमेरिका सबसे बड़ा भंडार रखते हुए भी पेट्रोलियम का
दोहन नही करता और यहां बीती शताब्दी की विधियों को विकास के रूप में
प्रचारित कर रहे है।
दोनों पार्टियां भविष्य दृष्ट्रा नही है और छोटे फायदे
के लिए हमारी पीढियों का नुकसान कर रही है। उल्लेखनीय है कि पीपल्स ग्रीन
पार्टी ने वेदांता और बीजेपी कांग्रेस के बीच एक गठजोड़ को गत वर्ष एक
वीडियो के माध्यम से प्रकाशित किया था।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope