जयपुर। राजस्थान में किसानों ने अपनी मांगो को लेकर सीकर हाइवे जाम कर दिया है। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। हजारों की तादात में किसानों ने अपना डेरा डाल दिया है। किसानों सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध रहे किसानों के साथ पुरूष तो पुरूष महिलाएं भी इसमें शामिल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रींगस में लाखों किसान महिलाएं नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है। किसानों महिलाओं की मांग है कि सरकार उनका पूरा कर्जा माफ करे।
विरोध को देखते हुए सीकर हाइवे पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया हुआ है। हजारों की तादात में पुलिसकर्मी अपनी कमान संभाले हुए हैं। किसानों की मांग है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे राजस्थान की मिटटी लाल होगी।
बसों पर बैठकर भी किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है। यही नहीं विरोध कर रहे किसान सडक जाम कर हर घर से लोगों को बुलावा देकर यहां बुला रहे हैं। अब किसानों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। किसानों को उग्र होता देख सरकार भी अब चिंतित हो गई है। किसानों के विरोध को देखते हुए सरकार के लिए इससे निपटना चूनौती बना हुआ है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope