• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान भाजपा को 8 साल बाद मिला संगठन महामंत्री

Rajasthan BJP found Organization general secretary after 8 years - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान भाजपा को आठ साल बाद संगठन महामंत्री मिल गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के चन्द्रशेखर मिश्रा को राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री पद पर नियुक्त कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने चन्द्रशेखर मिश्रा के संगठन महामंत्री नियुक्ति के आदेश गुरुवार को जारी किए। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा को संगठन महामंत्री मिलने से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है।

यूपी में संभाल रहे हैं भाजपा का जिम्मा
चन्द्रशेखर मिश्रा उत्तरप्रदेश भाजपा में महामंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में बतौर प्रचारक कई साल विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। कुछ वर्षों से वे यूपी भाजपा का संगठन देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan BJP found Organization general secretary after 8 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan bjp, organization general secretary chandra shekhar mishra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved