जयपुर। राजस्थान प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बुधवार को जयपुर पहुंचे। यहां सांगानेर एयरपोर्ट पर उनका संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। खुद प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उन्हें रिसीव करने पहुंचे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञात हो कि राजस्थान प्रदेश भाजपा को 8 सालों बाद संगठन महामंत्री के रूप में चंद्रशेखर मिले हैं। आरएसएस से जुड़े चंद्रशेखर मूलत:
राजस्थान के जोधपुर के हैं और प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। चन्द्रशेखर को शेखर के नाम से भी जाना जाता है।
चंद्रशेखर यूपी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ काम कर
चुके हैं।
गौरतलब है कि साल 2008 में राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार
के बाद संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
उसके बाद से अब तक राजस्थान को संगठन महामंत्री नहीं मिला
था।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope