जयपुर । दिल्ली में 25 सितम्बर को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की
राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान के नेता भी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा मीडिया
सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख आनन्द शर्मा ने जानकारी देते हुये कहा कि
25 सितम्बर को दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा की राष्ट्रीय
कार्यसमिति की बैठक रखी है, इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुन्धरा
राजे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव,
प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, महामंत्री भजनलाल
शर्मा, अभिषेक मटोरिया सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय
पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, सभी सांसद, विधायक शामिल होंगे।
आनन्द
शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं
राष्ट्रीय नेताओं का संबोधन होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष को पं.
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया है, जिसमें बूथ स्तर
तक कई तरह के कार्यक्रम सम्पन्न हुये हैं। आगामी 25 सितम्बर, 2017 को
सम्पूर्ण राजस्थान में बूथ स्तर पर ‘‘अजेय बूथ’’ का संकल्प लिया
जाएगा।राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन में शाम 4.00 बजे प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी का भाषण होगा, जिसे राजस्थान में भी बूथ स्तर के
कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्राॅनिक संसाधनों से सुनाया जायेगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope