• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं के लिए पिंक और पुरुषों के लिए ब्लू टाॅयलेट...जयपुर बना देश का पहला शहर...

Now the introduction of the Blue Taillet for Pink and Men, Jaipur becomes the first city in the country .... - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम की ओर से राजधानी जयपुर में संचालित सुलभ काॅम्पलेक्स में महिलाओं और पुरुषों के लिए बने टाॅयलेट्स अब अलग-अलग रंग में नजर आएंगे। काॅम्पलेक्स में महिलाओं के लिए बना यह टाॅयलेट अब गुलाबी नगर की पहचान के आधार पर पिंक कलर से रंगा नजर आएगा। वहीं पुरुषों के लिए बनाया टाॅयलेट ब्लू कलर में होगा।

वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने जयपुर में नगर निगम मुख्यालय के बाहर बने ऐसे ही सुलभ शौचालय की शुरुआत करते हुए नई पहल शुरू की। महापौर ने फीता काटकर इन टॉयलेट्स का शुभारंभ किया। इसमें पुरुषों के टॉयलेट्स को नीले और महिलाओं के टॉयलेट्स को खास पिंक रंग से रंगा गया है। खास बात ये है कि जयपुर देश का पहला शहर बना है जहां ऐसे टाॅयलेट की शुरुआत हुई है।

आपको बता दें कि अब तक सुलभ काॅम्पलेक्स में महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग टाॅयलेट हुआ करते थे, लेकिन काॅम्पलेक्स में दोनों टाॅयलेट की कोई खास पहचान नहीं होने के कारण महिलाओं को ज्यादातर बाहर से ही खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते कई महिलाएं इस टाॅयलेट का उपयोग भी नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। काॅम्पलेक्स के बाहर दोनों टाॅयलेट को पिंक और ब्लू रंग से रंग दिया गया है। अब महिलाओं को दोनों टाॅयलेट को पहचानने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महापौर डाॅ. अशोक लाहोटी के मुताबिक जयपुर शहर में 200 सुलभ काॅम्पलेक्स के रख-रखाव की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशल संस्था को दी गई है। निगम के सहयोग से यह संस्था अब जयपुर के सभी सुलभ काॅम्पलेक्स को इसी रंग से निखारेगी, ताकि पुरुष और महिलाएं आसानी से पहचान कर इनका उपयोग कर सकें। जयपुर में करीब 200 से ज्यादा सुलभ काॅम्पलेक्स बने हुए हैं। इसमें 100 से ज्यादा शौचालयों को सुलभ इंटरनेशनल संस्था को दे दिया गया है। महापौर की मानें तो जयपुर में जनता की सहूलियत के लिए जयपुर में करीब 500 से ज्यादा रेडिमेड टाॅयलेट और लगाए जाएंगे।

बिना फंड के टाॅयलेट्स का रख-रखाव
संस्था की ओर से इन टाॅयलेट्स पर गार्ड और सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे इनका बेहतर रख-रखाव कर रही है। खास बात ये है कि यह संस्था नगर निगम से बिना फंड लिए सभी टाॅयलेट्स का रख-रखाव कर रही है। यहीं नहीं, कंपनी ने पूरे देशभर में करीब 8 हजार से ज्यादा शौचालयों का बिना कोई चार्ज लिए रख-रखाव किया जा रहा है। साथ ही देश में ही नहीं पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशों में भी टाॅयलेट्स के मेंटिनेंस का कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now the introduction of the Blue Taillet for Pink and Men, Jaipur becomes the first city in the country ....
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now the introduction of the blue taillet for pink and men, jaipur becomes the first city in the country , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved