जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में एक युवक की घर में गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के मुताबिक मृतक जवाहर सर्किल इलाके के ए-444 सिद्धार्थ नगर में ठेकेदार श्याम सिंह अपने तीन मजदूरों के साथ सो रहा था। इस दौरान दो मजदूर दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि एक मजदूर श्याम सिंह के साथ सो रहा था। करीब 12 बजे किसी अज्ञात शख्स ने चाकू से श्याम सिंह का गला रेत दिया। इस दौरान खून से लथ पथ श्याम सिंह ने चिल्लाने की कोशिश भी की, लेकिन गला रेत जाने के बाद उसकी आवाज नही निकली। बाद में दोनों मजदूर उठ गए और उन्होंने जगतपुरा रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दी। बाद में दोनों मजदूर खून से लथ पथ श्याम सिंह को सवाई मानसिंह अस्पताल में ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतक श्याम सिंह अलवर का रहने वाला है। यहां पर अपने परिजनों से अलग किराए के मकान में रह रहा था। मृतक जेडीए में पानी सप्लायर का ठेकेदार था। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope