राहुल गांधी के लोक सभा में जवाब देने की मांग पर बोले अनुराग ठाकुर, नियमों और प्रक्रियाओं से चलता है सदन ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के लोक सभा में बोलने देने की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे सदन में ज्यादा आएंगे और नियमों को पढ़ेंगे तभी तो यह समझेंगे कि सदन नियमों और प्रक्रियाओं से चलता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन स्पीकर के निर्देश से चलता है। जिस सांसद (राहुल गांधी) की स्वयं अपनी हाजिरी सभी सांसदों की औसतन हाजिरी सेभी कम हो तो समझ सकते हैं कि उनको क्या पता होगा, इसलिए वो राहुल गांधी को देने के लिए रूल्स की बुकलेट भी लेकर आए थे।
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के नाम राहुल का फुल फॉर्म बताते हुए सवाल पूछा कि क्या एक परिवार, सदन, संसद और देश से बड़ा है?
दिल्ली के बजट की फाइल रात 9:25 बजे मिली, मंजूरी के बाद रात 10:05 बजे वापस भेजी गई - एलजी हाउस
आबकारी नीति घोटाला: के. कविता से आज तीसरी बार पूछताछ कर सकती है ईडी
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक और शक्ति प्रदर्शन होगा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope