जयपुर। देश के चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरकारों को राजधर्म के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण और उनका क्रियान्वयन करना चाहिए। कौटिल्य का अर्थशास्त्र राजा को असीमित शक्तियां प्रदान करता है, लेकिन उसमें उल्लेख है कि प्रजा की खुशी में ही राजा की खुशी है और प्रजा के कल्याण में ही राजा का कल्याण नीहित है। इस आयोजन में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के चेक भी प्रदान किए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरोड़ा हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में गुरुवार को मीठा लाल मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा शासन और नीति निर्माण विषय पर आयोजित तृतीय मीठा लाल मेहता स्मृति व्याख्यानमाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा उनके साथ गहरा जुड़ाव रहा था, उनका व्यक्तित्व ऎसा था कि उनसे रोज सीखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि उनका महात्मा गांधी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत में गहरा विश्वास था और उसी के अनुसार कार्य करते थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope