जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 30 अक्टूबर से 5 जनवरी, 2018 तक प्रतिबंध लगा दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राज्य में संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2018 है तथा मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 30 अक्टूबर, 2017 को किया जाएगा। अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2018 को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस कार्य से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध पर राज्य सरकार ने 9 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस कार्य से जुड़े मुख्य पद यथा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार को आग्रह किया गया है, ताकि कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व रिक्त पदों की पूर्ति की जा सके।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope