जयपुर। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अचानक प्रदेश में मौसम ठंगा हो गया है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। जयपुर के प्रताप नगर, मालवीय नगर, जगतपुरा, सीतापुरा, गोपालपुरा, टोंक फाटक, सी-स्कीम, सोढाला, पानीपेच, वीकेआईए, विद्याधर नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, मुरलीपुरा, अंबाबाड़ी, सिरसी रोड, हीरापुरा, हसनपुरा, मानसरोवर के अलावा परकोटा इलाके में हल्की-हल्की फुहारें भी गिरीं, जो दोपहर बाद तक जारी रहीं। हाल ही दक्षिण भारत में ओखी तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। ओखी तूफान की आशंका से मुंबई में स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में भी 36 घंटे तक ओखी तूफान का असर रहने की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह से फुहारें गिरने का दौर जारी है। प्रदेशभर में धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में भी दो दिन से बादल छाए होने से तापमान में कमी आई है। मंगलवार सुबह बादल छाने के साथ ठंडी हवा भी चली। राजधानी का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में अगले एकाध दिनों में मावठ के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी ओखी तूफान का असर 36 घंटे तक रहेगा। आगामी दो दिन में मावठ हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मावठ से रबी की फसलों को अमृत मिलेगा। मावठ से गेहूं, सरसों, चना व लहसुन के पौधों की बढ़वार में इजाफा होगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम भी बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम बदल गया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope