पणजी (गोवा)। क्या सूअर पालन से कोई व्यक्ति 20 से 25 लाख रुपए सालाना कमा सकता है। जी हां, केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान सूअर पालन को बढ़ावा देने के लिए नित नए शोध कार्य कर रहा है। इस संस्थान के शोध कार्य की वजह से गोवा का एक दंपती सुअर पालन से ही सालाना 20 से 25 लाख रुपए की आय जुटा लेता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संस्थान के निदेशक एकनाथ बी. चाकुरकर ने बताया कि गोवा की 48 फीसदी आबादी सूअर का मांस खाना पसंद करती है। सूअर के मांस में फैट कम होता है और यहां पर आसानी से मांसाहारी लोग घरों में सूअर का मांस बनाना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय नस्ल के जानवरों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। संस्थान ने सूअर की ऐसी नस्ल भी बनाई है, जिसका वजन 10 महीने के अंदर 90 किलो तक बढ़ जाता है। चाकुरकर के मुताबिक गोवा में मांसाहारी लोग घर में ही जानवर को काटकर उसका मांस बना लेते हैं, जबकि नियमों के मुताबिक स्लाटर हाउस होना चाहिए, लेकिन बड़े जानवरों के लिए स्लाटर हाउस हैं, छोटे जानवरों के लिए स्लाटर हाउस नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की तरफ से हर साल सरकार को पत्र लिखा जाता है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बकरी की नई प्रजाति - कोकण कन्याल
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope