जयपुर। राजस्थान सहित राजधानी जयपुर में अब सर्दी जोर पकड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों के बिना लोग नहीं निकल रहे हैं। उधर, शुक्रवार सुबह जयपुर में बादल भी छाए रहे। इसके बाद ठंड भी बढ़ गई। प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद अब सर्दी तीखी होने लगी है। प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी में पिछले कई दिनों से पड़ रही गुलाबी ठंड का असर अब तेज होने लगा है। सुबह घना कोहरा रहने लगा है। जयपुर शहर से लगते राष्ट्रीय राजमार्गों और बाहरी इलाकों में कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्कूलों का समय बदला
सर्दी बढ़ने के साथ ही कई निजी स्कूलों ने समय बदल दिया है। इससे बच्चों को थोड़ी राहत मिली है। इन दिनों तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसका असर अब शहर की सड़कों पर दिखाई देने लगा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope