जयपुर। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते एवं भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी, वैट टैक्स एवं सैस वृद्धि के कारण पेट्रोल एवं डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के आव्हान पर जयपुर में कलेक्ट्री सर्किल पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतला फूंका गया। शहर में सभी 16 ब्लॉकों पर भी पुतले फूंके जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यक्रम में जयपुर शहर के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, सभी कांग्रेस के अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सभी 91 वार्डों के कांग्रेसजन शामिल हुए।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope