जयपुर। लोकतंत्र के बदलते स्वरूपों, परिदृश्यों और परिभाषाओं को साझा करने की दृष्टि से, आंजनेय सेवा समिति की ओर से 17 व 18 मार्च को बियॉन्ड द स्टेट्स - फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी का आयोजन होगा। इस उत्सव का उद्देश्य किसी भी विचारधारा से अप्रभावित रहते हुए, निष्पक्ष लोकतांत्रिक विचारों को लोगों के सामने रखना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह उत्सव, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण पक्षों जैसे राजनीति, साहित्य, कला, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सिनेमा और अन्य पक्षों से जुड़े अहम विषयों पर संवाद करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। जब हम साहित्य, सिनेमा और अन्य विषयों के लिए उत्सव मना रहे हैं, तो लोकतंत्र पर उत्सव क्यूँ नहीं?
दो दिन चलने वाले उत्सव के दौरान छह सत्र होंगे, जिनमें अग्रणी नेता, पत्रकार और सिनेमा से जुड़ी शख्सियतें दर्शकों से संवाद करेंगे।
संवाद और चर्चाओं के लिए देश के अग्रणी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया से जुड़ी हस्तियाँ उत्सव में हिस्सा लेंगे। पुण्य प्रसून वाजपेयी, अजित अंजुम, विजय त्रिवेदी, फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. सी. पी. जोशी, फिल्म प्रोड्यूसर कमल मुकुट, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, जयपुर मेयर अशोक लाहोटी और अन्य शख़्सियतें लोगों से रूबरू होंगी।
उत्सव के दौरान विविध सामाजिक सरोकारों से जुड़े नुक्कड़ नाटक भी आयोजित होंगे। साथ ही, विविध स्टॉल्स भी रखी जाएँगी, जो लोकतंत्र के विविध स्वरूपों को दर्शाएँगे। 17 मार्च की शाम को संगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किये जांयेंगे। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिप्पी गिल अपनी गायकी का जादू चलाएँगे। वहीं स्टैंड अप कॉमेडी एक्ट और राजस्थानी लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। साथ ही, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी दर्ज की जा सकती है।
http://www.beyondthestates.org/
https://www.facebook.com/officialbeyondthestates/
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope