जयपुर। राज्य में अपने मताधिकार से वंचित विशेष योग्यजनों के नाम
मतदाता सूची में जुड़वाने व मताधिकार का उपयोग करने के संबंध में विभिन्न
स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य निर्वाचन
अधिकरी की अध्यक्ष में बैठक आयोजित की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य
निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार राज्य के विशेष योग्यजनों की निर्वाचन में सहभागिता बढ़ाना
बहुत अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष
योग्यजनों की सुविधा के लिए रैम्प बनवाया जायेगा। निर्वाचन अधिकारियों
के साथ-साथ स्वंय सेवी संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों की भी सहायता ली
जायेगी।
भगत ने बताया कि आगामी चुनावों को
देखते हुए आगामी माह में स्वंय सेवी संस्थाओ के साथ एक कार्यशाला का आयोजन
किया जायेगा, जिसमें विभिन्न स्वय सेवी संस्थाओं के साथ विशेष योग्यजनों कि
निर्वाचन में सहभागिता के लिए विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने बताया
कि विशेष योग्यजनों को सांस्कृति कार्यक्रम केे माध्यम से भी प्रेरित किया
जा सकता है इस के अलावा विशेष योगय जनो को मतदान के दौरान स्वैच्छिक सेवाएं
उपलब्ध करवाना व अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य
निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद
पारीक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विशेष योग्यजन, फिजीकल
हैण्डीकैप्ट विभाग, उमंश, दिशा एवं महावीर विकलांग सहायता समिति सहित कई
अधिकारी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope