• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आपदाओं में राहत पहुंचाने के लिए गृह रक्षक बल की महत्वपूर्ण भूमिका

Important role of Home security force to bring relief to disasters - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सुभाष नगर स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय परिसर में शासन सचिव, आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा राजस्थान हेमन्त कुमार गेरा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए गेरा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा का मूल ध्येय किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिकों के जीवन की सुरक्षा करना है। यह संगठन पिछले 5 दशकों से अधिक समय से निस्वार्थ सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंध एवं नागरिक सुरक्षा विभाग किसी भी आपदा, विपदा या दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्यो के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने में भी प्रशासन का सहयोग करता है।

उन्होंने कहा कि इस संगठन ने देश व राज्य में हुई प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं में समय-समय पर सक्रियता से कार्य किया है। इनमें प्रशिक्षित स्वयं सेवकों की मुख्य भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री की बजट घोषणा में राज्य के समस्त जिलों को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित किया है, सभी जिला में नागरिक सुरक्षा केन्द्र स्थापित कर उन्हें क्रियाशील करने की कार्यवाही जारी है।

नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक, विजेन्द्र सिंह ने नागरिक सुरक्षा के स्थापन दिवस के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं आपदा एवं नागरिक सुरक्षा मन्त्री, मुख्य सचिव, आपदा प्रबन्ध एवं नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक के सन्देश का पठन किया। नागरिक सुरक्षा के कन्ट्रोलर जगदीश रावत ने स्वयं सेवकों द्वारा किये कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम स्वयं सेवकों ने आग पर काबू पाने के लिए विभिन्न तरीकों के डेमों का प्रदर्शन किया। स्थापना दिवस समारोह में चीफ बिग्रडियर भवानी सिंह, जूनियर स्टाफ अधिकारी फूलचन्द चौधरी, डिवीजनल वार्डन पी.ओ. भार्गव एवं नागरिक सुरक्षा के इन्द्रमल सहित स्वयं सेवक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Important role of Home security force to bring relief to disasters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, home gurd funcation, force to bring relief to disasters, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved