जयपुर। राजस्थान के वन एवं पर्यावरण, युवा और खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से भेंट कर राजस्थान में बाघों के पुनर्वास कार्य मे वांछित मदद और अन्य राज्यों से भी बाघों को लाने की इजाजत देने का आग्रह किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खींवसर ने गुरुवार को डॉ. हर्षवर्धन से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप अलवर जिले के सरिस्का टाईगर रिजर्व में बाघ आबाद हो सके हैं, अन्यथा एक समय यह मशहूर टाईगर वन अभयारण्य बाघों की शून्य आबादी में तब्दील हो गया था। उन्होंने सरिस्का में बाघों के ओर जोड़ो का पुनर्वास करवाने का अनुरोध किया।
खींवसर ने बताया कि प्रदेश के हाड़ौती क्षेत्र में मुकन्दरा हिल्स में दर्रा टाइगर नेशनल अभयारण्य को विकसित किया जा रहा है। इस अभ्यारण्य में सवाईमाधोपुर के रणथम्बोर टाईगर रिजर्व की तरह बाघों की आबादी बढ़ने की विपुल संभावनाएं मौजूद है। चूंकि इस अभयारण्य में बाघों के अनुकूल परिस्थितियों मौजूद है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope