• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास दूत बनकर जनता के बीच जाएं विस्तारक - मुख्यमंत्री

Expansion spread among the people as development messenger - Chief Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पार्टी के विस्तारक सरकार के अच्छे कार्यों का दूत बनकर लोगों के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार ने जनहित में जो कार्य किए हैं उन्हें लोगों के सामने लेकर आएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। इनकी जानकारी जनता तक पहुंचाने में विस्तारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
सीएम राजे गुरुवार को जामडोली स्थित निजी रिसोर्ट में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तारकों की दो दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विस्तारक अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर प्रवास करें ताकि पार्टी और जनता के बीच ऐसा स्थायी सम्पर्क बने जो भाजपा को हमेशा मजबूत बनाए रखे। उन्होंने कहा कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद पार्टी के लिए अपना समय देना एक बड़ी चुनौती है। विस्तारकों ने यह चुनौती स्वीकार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी को अपना परिवार मानते हैं।

धौलपुर में हुआ सफल प्रयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि धौलपुर में हमने विस्तारक की इस अवधारणा का प्रयोग किया जिसके ऐतिहासिक परिणाम सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि विस्तारक पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बनाएं रखें और पार्टी को हमेशा एकजुट रखने का काम करें, यही इस कार्यक्रम का पहला लक्ष्य है।

जन-जन तक पहुंचाएं विकास कार्यों की जानकारी
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि विस्तारक पार्टी की विचारधारा को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सरकार की योजनाओं, नीतियों, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का भी प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों तक विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विस्तारक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी रखें।

कार्यकर्ता ने हमेशा दिया सकारात्मक ’सरप्राइज’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर हमेशा सकारात्मक ’सरप्राइज’ देता है। पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में कार्यकर्ता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर ऐसा ही सरप्राइज दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा भारी जनमत के साथ ऐसे ही चौंकाने वाले परिणाम देगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Expansion spread among the people as development messenger - Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, cm raje, rajasthan chief minister vasundhara raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved