जयपुर। प्रदेश में सर्दी ने पैर पसार लिए हैं। प्रदेश दूसरे दिन बुधवार को भी कोहरे की चपेट में रहा। जयपुर में आकाश में हल्के बादल छाने और कोहरे के कारण सूरज की रोशनी चांद-सी शीतल नजर आ रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद सूर्य की चमक से कोहरा छंट गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहर में बुधवार सुबह 8 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शीतलहर लोगों को नश्तर चुभा रही थी। सुबह 11 बजे तापमान में दो डिग्री की बढ़त आई आैर यह 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के माैसम के पूर्वानुमान में धुंध छाने और बादल छाने की संभावना जताई है।
इधर प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope