जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक से बूंदी के केशोरायपाटन राज्य राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण और सड़क को चौड़ा करने के लिए 16 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रस्ताव के अनुमोदन से राज्य राजमार्ग-34 के 18.7 कि.मी. लम्बाई में सुदृढीकरण एवं विकास कार्य हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में 48.7 कि.मी. लम्बाई के कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें से 30 कि.मी. लम्बाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष 18.7 कि.मी. लम्बाई का हिस्सा वन्य जीव क्षेत्र में आने के कारण पूर्ण नहीं हो सका था। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के पश्चात् शेष 18.7 किमी सड़क के विकास के लिए श्री गहलोत द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
दिल्ली के बजट की फाइल रात 9:25 बजे मिली, मंजूरी के बाद रात 10:05 बजे वापस भेजी गई - एलजी हाउस
आबकारी नीति घोटाला: के. कविता से आज तीसरी बार पूछताछ कर सकती है ईडी
क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस का एक और शक्ति प्रदर्शन होगा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
Daily Horoscope