जयपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने चेटीचंड की शोभायात्रा के लिए पुलिस, यातायात, जयपुर नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चेटीचंड की शोभायात्रा 29 मार्च को दोपहर 2 बजे चौगान स्टेडियम से रवाना होकर गणगौरी बाजार, बारह भाइयों का चौराहा, जयलाल मुंशी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, इंदिरा बाजार, नेहरू बाजार, बापू बाजार, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ व हवा महल होते हुए कंवर नगर स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी।
जिला कलेक्टर ने पुलिस उपायुक्तों को शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस उपायुक्त यातायात को माकूल यातायात व्यवस्था के लिए समुचित यातायात कर्मियों की नियुक्ति करने तथा जयपुर नगर निगम को शोभायात्रा के मार्ग पर संपूर्ण सफाई, रोशनी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को भी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope