• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जगतपुरा में ब्रज होरी और हेरिटेज फेस्ट पुरस्कार वितरण समारोह आज

Braj Hori and Heritage Fest prize distribution ceremony in Jagatpura today - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सांस्कृतिक शिक्षा सेवा विभाग एवं राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज फेस्ट 2022-23 का 19 मार्च (रविवार) को पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 250 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर होंगे। जबकि बतौर अतिथि आवास फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी घनश्याम रावत, राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण शर्मा, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के उप सचिव जगदीश आर्य, ब्रज भाषा अकादमी के सचिव गोपाल लाल गुप्ता और हरे कृष्णा मूवमेंट के अध्यक्ष अमितासन दास मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान आरपीएस कैंब्रियन अकादमी द्वारा ब्रज की होली पर आधारित भजनों पर नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुती होगी।
हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि भारतीय संस्कृति और पर्वो को सभी बच्चों से अवगत करवाने और इसमें सभी को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष सांस्कृतिक हेरिटेज फेस्ट किया जाता है। इस बार का फेस्ट विभिन्न चरणों में 1 अगस्त 2022 से फरवरी 2023 तक विभिन्न स्कूलों में हुआ । फेस्ट में राजस्थान के विभिन्न स्कूलों के कक्षा एलकेजी से कक्षा 12वीं के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने भगवान राम एवं भगवान कृष्ण पर पेंटिंग, कलरिंग, पेंसिल शेडिंग, निबंध लेखन, सुलेख आदि में भाग लिया। यह बच्चों को भारत की महान संस्कृति, विरासत और मूल्यों के बारे में सार्थक जानकारी प्रदान करता है। हेरिटेज फेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार विजेता प्रतिभागियों को VR गूगल ग्लास, ट्रॉफी एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ सराहा जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर के सांस्कृतिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 मई 2023 से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कल्चर कैंप-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चो को भगवद गीता पर आधारित नैतिक शिक्षाएं, प्रश्नोत्तरी, मंत्र मेडिटेशन, श्लोक उच्चारण, वध्य यंत्र, कीर्तन, पेंटिंग, वैदिक कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, थिएटर इत्यादि को फन एंड गेम्स के साथ सिखाया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह के दिन सभी बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Braj Hori and Heritage Fest prize distribution ceremony in Jagatpura today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: braj hori, heritage fest, jaipur, rajasthan, trending news, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved