• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यशाला गुरूवार को

BJP state media workshop on Thursday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा प्रदेश की मीडिया कार्यशाला 25 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित की जा रही है, इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी द्वारा किया जायेगा।
भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा की केन्द्र सरकार को 3 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 156 सप्ताह में 156 उपलब्धियाँ की गई है और इन उपलब्धियों से भारत का सम्मान बढ़ा है। भाजपा मीडिया इन उपलब्धियों एवं योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में अपना सफल योगदान दे रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ जनता को मिल सकें।
मीडिया कार्यशाला में जिला मीडिया प्रमुख, जिला महामंत्री, जिला प्रवक्ता एवं परिचर्चा में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
आनन्द शर्मा ने बताया कि विभिन्न सत्रों में मीडिया विषय वस्तु, प्रस्तुतिकरण, मीडिया सेल की कार्यशैली, केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियाँ विषय पर राजस्थान वित्त आयोग की अध्यक्षा ज्योति किरण शुक्ला, राजस्थान महिला आयोग अध्यक्षा सुमन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक द्वारा सत्र को सम्बोधित किया जायेगा।
इसके अलावा समापन सत्र प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अशोक लाहोटी द्वारा किया जायेगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP state media workshop on Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp state president ashok parnami, rajasthan news, rajasthan bjp, jaipur bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved