• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा एक लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है-वी. सतीश

BJP is working on a goal- V. Satish - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश तीन दिवसीय प्रवास पर जयपुर पहुँचें।
भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश मीडिया टीम एवं सात मोर्चों के अध्यक्ष/महामंत्री की बैठक रखी गई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री वी. सतीश एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने सम्बोधित किया।

भाजपा मीडिया टीम को सम्बोधित करते हुए वी. सतीश ने कहा कि भाजपा एक लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें समाज में अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भाजपा की पहुँच बन सकें। देश में भाजपा की सरकारें ऐसी कार्य योजनाएं बना रही है, जिसमें सर्व समाज, सर्व-स्पर्शी जन के लिए शीघ्र निर्णय, जवाबदेही, पारदर्शिता के उच्च पैमाने को छूआ जा सकें। आज देश में जन-धन, प्रदेश में भामाशाह योजना उसी का परिणाम है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने मोर्चों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोर्चे समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर आज अपनी पहचान बना रहे है। युवाओं, महिलाओं, किसान, एस.सी., एस.टी., अन्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्गों में भाजपा के मोर्चे एक सामाजिक आन्दोलन खड़ा कर रहे है। पूरे देश में काँग्रेस की जमीन खिसक रही है। भाजपा की सरकारों के निर्णय से आमजन एवं सभी वर्गों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

मीडिया बैठक में प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग आनन्द शर्मा, मीडिया विभाग प्रमुख पिंकेश पोरवाल, सह-प्रमुख तन्मय शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, प्रमोद वशिष्ठ एवं मोर्चों की बैठक में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चैधरी, एस.टी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. महेन्द्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमाण्डो भी उपस्थित रहें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is working on a goal- V. Satish
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, bjp meeting, bjps national co-agency maha v satish arrives at jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved