जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के संगठन कौशल की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास पर मुहर लगाई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम राजे ने कहा कि गुजरात की जनता ने लगातार छठी बार भाजपा नेतृत्व में जो आस्था और विश्वास व्यक्त किया है उससे साबित हो गया है कि आज देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि भारत कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में आने वाले सभी चुनावों में भी हम एक बार फिर जनता का अभूतपूर्व समर्थन हासिल करेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने गुजरात और हिमाचल की जनता को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope