• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार के 4 वर्ष - 80 फीसदी वादे हुए पूरे - अशोक परनामी

BJP government 4 years - 80 percent promises - Ashok Parnami - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दावा किया है कि भाजपा सरकार ने 4 वर्ष पूरे होने पर 80 फीसदी वादे पूरे कर दिए है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है और भाजपा सरकार की बीते चार साल की सभी फ्लैगशिप योजनाओं की पूरे देश में प्रशंसा हुई है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार दुष्प्रचार कर रही है, जबकि तथ्यों और आंकड़ों के साथ उन्हें भाजपा सरकार के कार्यकाल के साथ अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल की तुलना करनी चाहिए। परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा को निकम्मी सरकार कहने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पांच साल का कार्यकाल देखना चाहिये था, फिर बयानबाजी करनी चाहिये थी।

परनामी ने कहा कि कांग्रेस की दयनीय हालत है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 180 सीटें जीतेगी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में घड़ी लगने पर प्रतिक्रिया देते हुए परनामी ने कहा कि खुद कांग्रेस पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government 4 years - 80 percent promises - Ashok Parnami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan bjp state president ashok parnami, rajasthan bjp, ashok parnami, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved