• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की श्रम दिवस पर शुभकामनाएं

Best wishes of Governor on the Labor Day - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्रम दिवस (एक मई) पर श्रमिक भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल सिंह ने शुभकामना संदेश में कहा है कि श्रमिक देश के नवनिर्माण एवं विकास की आधारशिला रखते हैं। राज्यपाल ने श्रमिकों का आह्वान किया कि वे अपनी अथक मेहनत और लगन से देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाएं। राज्यपाल ने इस मौके पर सभी श्रमिकों की खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि किसी भी राज्य की तरक्की उसके मेहनतकश कामगारों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यह दिवस उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने अपना खून-पसीना बहाकर देश-प्रदेश की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान दिया है। यह दिन हमें हमारे सभी श्रमिक भाइयों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों का कल्याण और उनका सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी औद्योगिक संगठनों, स्वयंसेवी एवं सेवाभावी संस्थाओं का आह्वान किया कि वे श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Best wishes of Governor on the Labor Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kalyan singh, governor, best wishes, labor day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved