• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांवरलाल जाट से मिलने एसएमएस अस्पताल पहुंचे अमित शाह और मुख्यमंत्री

Amit Shah and Chief Minister reached SMS Hospital to meet Sanwarlal Jat - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा सांसद-विधायकों से संवाद के दौरान सांसद और पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की तबीयत अचानक बिगडऩे पर उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एसएमएस अस्पताल पहुंचे और सांसद जाट की तबीयत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। वहीं राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद सांवरलाल जाट के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि उनकी पल्स रेट व ब्लड प्रेशर सामान्य है। सवाई मानसिंह चिकित्सालय के अधीक्षक की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि जाट को एसएमएस चिकित्सालय में दोपहर में करीब 2 बजे गम्भीर स्थिति में भर्ती किया गया था। शाम करीब 4ः30 बजे जारी इस बुलेटिन में बताया गया कि गहन चिकित्सा इकाई में उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में ईलाज जारी है जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah and Chief Minister reached SMS Hospital to meet Sanwarlal Jat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah in jaipur, padharo shah jaipur, amit shah, chief minister vasundhara raje, sms hospital jaipur, mp sanwarlal jat, amit shah national president of bjp, amit shah in sms hospital, amit shah on a three day tour in jaipur, amit shah second day in jaipur, latest news on amit shah in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved