जयपुर। अमित नायर हत्या प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी शूटर रामदेवाराम को पुलिस ने गुरुवार को पीपाड़ सिटी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य षड्यंत्रकर्ता मृतक के सास-ससुर व साला सहित सभी 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उल्लेखनीय है कि 17 जून को अमित नायर की मां रमादेवी ने करणी विहार थाने में अपने पुत्र अमित के सास-ससुर, साला व दो अन्य के विरुद्ध घर पर आकर अमित की गोली मारकर हत्या करने तथा पुत्रवधू ममता को जबरन ले जाने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण में मुख्य अभियुक्त जीवनराम, उसकी पत्नी भगवानी देवी, पुत्र मुकेश, भगवानाराम व रवि उर्फ रविन्द्र को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला था कि 2 किराये के शूटर रामदेवाराम तथा विनोद गोरा जीवनराम के साथ फरार हुए थे। जो जीवनराम से अलग होने के बाद गुजरात में सूरत चले गए। पुलिस को इनकी जानकारी मिलने पर करणीविहार थानाधिकारी महावीर सिंह और चौमूं थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 2 टीमें सूरत पहुंची। तब तक दोनों शूटर मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने मुंबई तक पीछा किया तो वे गोवा भाग गए। पुलिस टीम उनके पीछे गोवा पहुंची। तब तक वे वहां से रवाना हो चुके थे। उनका पीछा करते हुए पुलिस टीम नागौर पहुंची। वहां कुचामन सिटी की कृष्णा कॉलोनी में दोनों शूटर के होने की सूचना मिली। पुलिस ने 5 जून को देर रात फरार शूटर विनोद गोरा को कुचामन से गिरफ्तार कर लिया था तथा उससे एक 315 बोर का अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया था। उसका साथी रामदेवाराम कुचामन से पुलिस की भनक लगने पर फरार हो गया।
पुलिस टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि रामदेवाराम पीपाड़ सिटी (जोधपुर) के पास एक पत्थर की पट्टियों की फैक्ट्री में काम कर रहा है। इस पर करणीविहार थानाधिकारी महावीर सिंह मीना ने पुलिस बल के साथ जाकर रामदेवाराम (25) पुत्र मूलचन्द, निवासी भैंरूपुरा, थाना लोसल, जिला सीकर को पीपाड़ सिटी के पास एक फैक्ट्री से हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में रामदेवाराम ने बताया कि कुचामन सिटी में विनोद गोरा से अलग होने के बाद वह सीकर, सालासर, सुजानगढ़ आदि स्थानों पर छुप कर जंगलों में व बीहड़ों में रहा तथा पैसे खत्म होने पर पीपाड़ सिटी के पास मजदूरी करने लगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope