जयपुर। दिल्ली से आये पत्रकारों के दल ने पुलिस आयुक्तालय जयपुर में के अभय कमाण्ड सेंटर का अवलोकन किया। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने अवलोकन के दौरान पत्रकाराें को बताया कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के संबंध में अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों, वीडियो सर्विलांस, 100 नंबर डायल सिस्टम, डिस्पेचर व फोरेंसिक तकनीक तथा आई.टी.एम.एस. सिस्टम एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही महिला सुरक्षा एप्प, महिला गरिमा, पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन एवं सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन तथा एप के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम के जरिये अपराध नियंत्रण के साथ -साथ यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर में लगे कुल 450 सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखने के लिये कंट्रोल रूम में एलसीडी स्क्रीन के साथ ही नये कम्प्यूटर व सॉॅफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसकी कार्यक्षमता दो गुनी हो गयी है। शहर में आने जाने के प्रमुख मार्गों व हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जोडा गया है। इन कैमरों में नाइट विजन भी है। इनकी रिकार्डिंग एक माह तक सुरक्षित रखी जायेगी। वारदात करके भाग रहे बदमाश की रिकार्डिंग आने पर फेस डिटेक्शन सॉफ्टवेयर से उसकी पहचान की जा सकती है। कंट्रोल रूम में कॉल रिसीव करने के लिये 16 रिसीवर कार्य कर रहे है। वायरलैस सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से तैयार किए गए एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत क्राइम हॉट स्पॉट एनालिसिस सॉफ्टवेयर का प्रजेेंटेशन भी दिया।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope