जयपुर। जयपुर में एक विवाहिता युवती के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला अशोक नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय विवाहिता सवाई मानसिंह अस्पताल में दवाई लेने आई थी। इस पर महिला को भांकरोटा इलाके में रहने वाला आरोपी राहुल मिला। आरोपी ने महिला को नशीला शीतल पेय पिला दिया। इसके चलते महिला को बेहोशाी होने लगी। आरोपी महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने बनी धर्मशाला में ले गया और चाकू की नोंक पर डरा धमका दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने महिला को यह घटना किसी को बताने पर किडनैप कर जान से मारने की धमकी। इस पर डरी और सहमी महिला ने अशोक नगर थाने में आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope