जयपुर। एक बार फिर एक बेकाबू बस ने बाइक सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। घटना कोटखावदा थाना इलाके की है। घटना में युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं इस हादसे के बाद चालक बस को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की शिनाख्त कैलाश सिंह के रूप में हुई है। मृतक बाढ बावनपुरा का रहने वाला था। मृतक घर से बाइक लेकर चाकसू स्थित अपने प्लाट पर जा रहा था। इस दौरान ढूंढ नदी के पास गलत दिशा से आ रही एक प्राईवेट बस ने उसे कुचल दिया। मृतक राजस्थान पुलिस में एमटीओ के पद से रिटार्यड थे।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope