धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के मझउआ गांव की 58 वर्षीय महिला की फरीदाबाद स्टेशन पर ट्रेन की चपेट आने से मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका माया देवी अपने पति सुरेश, बहू-बेटे और नातियों के साथ दिल्ली के हंसलोक आश्रम पर अपने गुरूजी भोले महाराज एवं मंगला देवी के प्रवचनों में भाग लेने जा रही थी। सुबह 4 बजे सभी लोग फरीदाबाद स्टेशन पर गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी बीच मृतका माया देवी अंधेरा देख स्टेशन के किनारे लघुशंका के लिए बैठ गई, तभी ताज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फ़िलहाल महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope