धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव भैंरो का पुरा में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। हादसे में अनाज, कपड़े, पशुओं का चारा व अन्य सामान जल गया। जानकारी के अनुसार पीडि़त महेंद्र की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक हवा के झोंके चिंगारी उठी और उससे छप्पर में आग लग गई। उसके बाद आग पक्क मकान तक पहुंच गई। इसमें बच्चे और महिलाएं फंस गए। आग को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग हादसे में पीडि़त परिवार के इलेक्ट्रिक उपकरण सहित अनाज, कपडे, बर्तन और पशुओं का चारा जल गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope