धौलपुर/आगरा। धौलपुर की सैपऊ थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फरार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला है। जांच अधिकारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस थाना जगनेर के खोरपुरा गांव निवासी रामदास पुत्र लखपति पिछले 10 वर्ष से कई संगीन मामलों में फरार चल रहा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस को मुखबिर द्वारा बदमाश की खेरागढ़ कस्बे में रहने की सूचना मिली। पुलिस ने टीम गठित कर बदमाश को दबोचा लिया।पुलिस ने बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि बदमाश से कई संगीन मामलों के राजफाश हो सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope