चूरू। प्रदेश में सूर्य किरणों का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को चूरू सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। सुबह 8 बजे ही सूरज की दहक और गर्म हवाओं ने पारे को 32 डिग्री पहुंचा दिया, इसके बाद लगातार पारा बढ़ता ही गया और दोपहर तक 49 डिग्री तक जा पहुंचा। दिनभर चली गर्म हवाओं के कारण लोग घरों और दफ्तरों में ही दुबके रहे। इस दौरान कूलर पंखों की हवा भी राहत देने में बेअसर रही। पंखे की हवा तो लू की तरह से चुभती रही। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले और वे भी सूती कपड़ा लपेटे नजर आए। तेज धूप के कारण रोड पर डामर पिघलता सा दिखाई दिया। जिले में दिन का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी बढक़र 28.6 पहुंच गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope