चूरू। जिले की सार्दुलपुर तहसील के गांव बीजावास में एक विवाहिता को दहेज की बलि चढा दिया गया। मृतका ममता की शादी 6 महीने पहले ही सार्दुलपुर के बीजावास गांव में हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल में ममता को परेशान करने के साथ ही मारपीट की जाती थी। तीन दिन पहले ही ममता के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद पीहर पक्ष ने समाज के लोगों की मौजूदगी में पंचायत की थी। इसमें ससुराल पक्ष ने भरोसा दिलाया था कि आगे से ऐसा नहीं होगा। आज तीन दिन बाद विवाहिता ममता का शव उसके ससुराल में फंदे पर संदिग्ध हालत में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। मृतका के भाई ने सार्दुलपुर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए तथा 304 बी में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सार्दुलपुर एसडीएम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope