बूंदी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के रोडवेज कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारी रोडवेज बस स्टैंड से 3 किलोमीटर दूर लोक परिवहन की बसों को संचालित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही राजस्थान में रोडवेज को नई 500 बसें उपलब्ध करवाने की मांग की है। आंदोनकारियों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक कमर्चारियों ने अपने एक दिवसीय धरने में जमकर प्रदर्शन भी किया और अपना काम बंद रखा। इससे वर्कशॉप और कई जरूरी काम बूंदी रोडवेज में नहीं हो पाए। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संयुक्त मोर्चे के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि रोडवेज के सेवानिवृत्त कमर्चारियों के बकाया 600 करोड़ की राशि दिलाई जाए। संगठन ने समय से अधिक कर्मचारियों से कार्य करवाने का विरोध किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि रोडवेज में कर्मचारियों की भर्ती की जाए, जिससे कार्य का बोझ कम हो सके। उन्होंने वैशाली नगर डिपो और जयपुर डिपो टायर प्लांट की जमीन बेचने पर रोक लगाने की भी मांग की है। आंदोलन के नेताओं ने जिला कलेक्टर को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगों पर अमल करने की बात कही है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों को जल्द से नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। साथ ही उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope