बूंदी। भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बूंदी में हेल्प इन रिस्क (हीर)
संस्थान ने बेटी बचाओ विषय पर नाटक का मंचन किया। इस मंचन में एक माँ की
पीड़ा को बखूबी दर्शाया गया। माँ का किरदार निकिता प्रजापत ने निभाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ब्लॉक स्तर पर युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव में बेटी बचाओ नाटिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदिल अगवान के नेतृत्व में रवि सुमन, निकिता प्रजापत , प्रियंका शर्मा ,
पल्लवी शर्मा , तनवीर अख्तर , निकिता जैन , श्रद्धा मेवाड़ा , शालू मालव ,
दीपा मेवाड़ा कलाकारों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।
नाटिका के माध्यम से उपस्थित दर्शको से माँ चाहिए , बहिन चाहिए , पत्नी
चाहिए , फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए••••??? आदि प्रश्नों पर प्रस्तुति देते
हुए बेटी बचाने का सन्देश दिया। वहीँ आशु भाषण में प्रियंका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी हीर संस्थापक संजय खान ने दी।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope