• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोखा में जीवन ज्योति महिला ग्राम संगठन केंद्र शुरू

started Jeevan Jyoti Women Village Organization Center in Nokha - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिले की नोखा तहसील में जीवन ज्योति महिला ग्राम संगठन का शुभारंभ ग्राम नोखा में हुआ। इसका उद्घाटन नोखा गांव के पूर्व सरपंच मेघसिंह राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मेघसिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ लेने की जरूरत है। पूरे प्रदेश की महिलाओं को ये महिलाएं हुनर, रोजगार, आत्मनिर्भरता, और स्वावलंबन की सीख दे सकती हैं। इस अवसर पर सरपंच ममता कंवर राठौड़ ने पंचायत व सरकारी योजनाओं व श्रमिक कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर योजना से जुड़े विजयपाल, चेतन, कुन्जबिहारी, सुमन के द्वारा समूहों को सही संचालन की जानकारी दी। ग्राम संगठन का निर्माण कोटा जिले से आई टीम के सुमन, संतोष बाई, नरेश बाई व कुंजबिहारी द्वारा किया गया। जीवन ज्योति महिला ग्राम की अध्यक्ष रामीदेवी, सचिव गीता कंवर व कोषाध्यक्ष सुशीला देवी व सहायिका विमला कंवर को बनाया गया। सोलर इंजीनियर अशोक कुमार पाठक ने सौर उर्जा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपसरपंच अमित व्यास, सुरेन्द्रसिंह सांखला, ग्राम सहायक मुकेश दाधीच, इन्द्रसिंह सांखला, गणेश सिंह आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-started Jeevan Jyoti Women Village Organization Center in Nokha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jeevan jyoti women village organization center nokha, jeevan jyoti mahila gram nokha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved