बीकानेर। संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की जयंती पर श्री संगीत भारती एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हंसा ऑडिटोरियम में रागरस कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निताई हाईजन ने शास्त्रीय गायन एवं निलेष नैरूदा ने वायलिन वादन से समां बांध दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि संगीत मनुष्य को अनुशासित करता है तथा उसका प्रभाव सम्पूर्ण सृष्टि में दिखाई पड़ता है। मुख्य वक्ता लोक कला मर्मज्ञ डॉ. श्रीलाल मोहता ने कहा कि संगीत के आनन्द को किसी व्याकरण से बांधा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संगीत मानवीय अनुभूति को प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने कहा कि संगीत किसी भाषा का मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत में रोग निवारण में संगीत का प्रभाव देखा गया है। सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा ने कहा कि डॉ. जयचन्द्र शर्मा की संगीत साधना से समूचे देश को नई जानकारियां मिली हैं।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope