बीकानेर। सोनगिरी कुआं क्षेत्र में 7 जुलाई को पटाखा गोदाम में आगजनी से मृतक सात लोगों के परिजनों को मंगलवार को ढाई-ढाई लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई। इसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष के 50-50 हजार तथा जनसहयोग के दो-दो लाख रुपए शामिल हैं। वहीं, 12 घायलों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि जनसहयोग से उपलब्ध करवाई गई। यह राशि सभी मृतकों के परिजनों को उनके घर पहुंचकर दी गई। इनमें नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, नगर निगम आयुक्त आर. के. जायसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, युधिष्ठिर सिंह भाटी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, यशपाल गहलोत, तहसीलदार अशोक अग्रवाल, रमजान कच्छावा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope