• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम जरूरी : रांका

important worldly training with Deeni Talim : Ranka - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। दमामी समाज विकास समिति द्वारा मोहल्ला दमामियान शीतला गेट में आयोजित सम्मान समारोह में समाज की दिवंगत विभूतियों और 35 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज की प्रतिभाओं का मान सम्मान सार्थक प्रयास है। रांका ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रसार के साथ प्रतिभाओं को प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी निभानी चाहिए। पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि समाज में दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दमामी समाज ने संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया है। वार्ड पार्षद गिरीराज जोशी ने शिक्षा, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में दमामी समाज के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में लेखक अशफाक कादरी ने दमामी समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार और शायर नासिर जैदी ने समाज की विभूतियों का स्मरण करते हुए आधुनिक और दीनी दोनों शिक्षाओं के माध्यम से देश की तरक्की में भागीदार बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनोद सेन, पूर्व पार्षद शकूरा बानो, शायर अमीनुदीन शौक जामी, फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, अहमदशाह, इंदु खां, अजीज चंदवानी, हसन अली, शौकत अली धोळा, यूसुफ भियानी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हाफिज गुलाम रसूल जामी, साहित्यकार अब्दुल वहीद कमल, लोकगायक अब्दुल गनी, समाजसेवी चिराग रोशन भियानी का मरणोपरांत सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने अतिथियों का स्वागत किया। अजमल हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नरेश मीर ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-important worldly training with Deeni Talim : Ranka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: important worldly training with deeni talim, honors of 35 talents, damami society development committee\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved